Youth Attacked With Knife While Going To Buy Vegetables In Loni Fir Registered Against 3
सब्जी लेने जा रहे युवक को मारा चाकू, 3 पर FIR
नवभारत टाइम्स•
लोनी बॉर्डर इलाके में सब्जी लेने जा रहे एक युवक पर चार हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटा। हमलावरों ने युवक के पेट में चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर लोग इकट्ठा होने लगे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
लोनी बॉर्डर इलाके में होली के रंग वाले दिन सब्जी लेने जा रहे एक युवक पर चार दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक के पेट में चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर लोगों को आते देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
यह घटना संगम विहार कॉलोनी की है। पीड़ित युवक राशिद अपने दोस्त हर्ष के साथ 4 मार्च को सब्जी खरीदने जा रहा था। जब वे नीलम कंपाउंड के पास पहुंचे, तो गुलाब, गोपाल और नवीन नाम के युवकों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर लाठी-डंडों से राशिद और हर्ष पर हमला बोल दिया। आरोप है कि इसी दौरान चारों में से किसी एक ने राशिद के कंधे और पेट में चाकू से वार कर दिया।राशिद के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे। भीड़ को देखकर चारों हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना से इलाके में होली के माहौल में दहशत फैल गई है।