जो गाय के साथ, उसको वोट दें:अविमुक्तेश्वरानंद

नवभारत टाइम्स

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गाय की रक्षा के लिए धर्मयुद्ध शुरू किया है। वह साधु-संतों के साथ जनता के बीच जाकर गाय के पक्ष में वोट देने की अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि वे किसी पार्टी का समर्थन नहीं करेंगे। लखनऊ में 40 दिन की यात्रा समाप्त कर उन्होंने 52 दिन के ज्ञान यज्ञ की घोषणा की।

vote for the one who stands with the cow avimukteshwaranand announces religious war

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बुधवार को कांशीराम जी स्मृति उपवन से गाय की रक्षा के लिए धर्मयुद्ध का ऐलान किया। वह साधु-संतों और अनुयायियों के साथ जनता के बीच जाएंगे। लोगों को समझाएंगे कि जो गाय के साथ खड़ा है, उसको वोट दें। हमें राजनीति नहीं करनी। किसी पार्टी के लिए नहीं कहेंगे। गांव-गांव जाएंगे। तथ्यों के साथ सच बताएंगे। जो हमारी माई का है, वह हमारा भाई है। शंकराचार्य ने बुधवार को लखनऊ में 40 दिन की गो प्रतिष्ठार्थ धर्म युद्ध यात्रा का समापन किया। इसके साथ ही उन्होंने धर्मयुद्ध का ऐलान करते हुए कहा कि अब 52 दिन तक ज्ञान यज्ञ चलेगा। अविमुक्तेश्वरानंद ने सरकार पर भी निशाना साधा। कहा कि यह दबाव ही है कि इस बार गोसंरक्षण के लिए अब तक का सबसे बड़ा बजट रखा गया है। उसका टीवी पर प्रचार करवा रहे हैं। बयान दे रहे हैं कि हमारे रहते गाय को कोई खरोंच भी नहीं लगा सकता, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। राजनीति हमारा काम नहीं है। हमारा काम है कि राजा गलत दिशा में जाए तो हम कान पकड़कर सही रास्ते पर लाएं।