Husbands Friend Accused Of Rape For Three Years And Gangrape Sensation In Palwal
पति के दोस्त पर तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप
नवभारत टाइम्स•
पलवल में एक महिला ने पति के दोस्त पर तीन साल तक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसे जंगल में ले जाकर चार अन्य लोगों से भी दुष्कर्म कराया। पुलिस ने पति के दोस्त सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पलवल में एक महिला ने अपने पति के दोस्त पर तीन साल तक रेप करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि दोस्त ने उसे जंगल में ले जाकर चार अन्य लोगों से भी गैंगरेप करवाया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति के दोस्त समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि करीब तीन साल पहले उसके पति की दोस्ती संजय नाम के शख्स से हुई थी। इसके बाद संजय अक्सर उनके घर आने-जाने लगा। एक दिन जब पति घर पर नहीं थे, तब संजय ने घर में घुसकर उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं, उसने अश्लील वीडियो भी बनाए और धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया या पुलिस में शिकायत की तो वह वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद संजय उसे हुड्डा चौक बुलाता और होटल में ले जाकर लगातार रेप करता रहा।पीड़िता ने आगे बताया कि 8 फरवरी को संजय ने उसे फोन करके बुलाया और नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया। शाम को जब वह वापस जा रही थी, तो उसकी स्कूटी खराब हो गई। संजय ने एक ई-रिक्शा बुलाया, जिसमें पहले से चार लोग बैठे थे। ई-रिक्शा में सवार लोगों ने उसे जंगल में ले जाकर बारी-बारी से गैंगरेप किया।
महिला ने 11 मार्च को अपने पति को सारी बात बताई और फिर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और फोन बरामद करने की कोशिश कर रही है।