बिना HSRP वाले वाहनों का नहीं बनेगा PUCC

नवभारत टाइम्स

15 अप्रैल से बिना हाई सिक्यॉरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट वाले वाहनों का प्रदूषण अवमुक्त प्रमाणपत्र नहीं बनेगा। यह नई व्यवस्था लागू होने से वाहन मालिकों के कई काम रुक जाएंगे। गाड़ी बेचने, ट्रांसफर कराने और फिटनेस जैसे कार्य प्रभावित होंगे। परिवहन विभाग ने केंद्र सरकार के निर्देश पर पोर्टल में बदलाव किए हैं। यह नियम सभी के लिए लागू होगा।

pucc not issued without hsrp new rule from april 15 impacting vehicle transfer and sale

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : बिना हाई सिक्यॉरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट ( HSRP ) वाले वाहनों का प्रदूषण अवमुक्त प्रमाणपत्र ( PUCC ) अब जारी नहीं होगा। नई व्यवस्था 15 अप्रैल से लागू होगी। PUCC न होने से गाड़ी के ट्रांसफर, फिटनेस समेत कई काम रुक जाएंगे। वाहन स्वामी अपनी गाड़ी को बेच नहीं पाएंगे। परिवहन विभाग ने केंद्र सरकार के निर्देश का अनुपालन करते हुए NIC के माध्यम से PUCC पोर्टल में तकनीकी बदलाव किए हैं। अपर परिवहन आयुक्त (राजस्व) डॉ. आरके विश्वकर्मा ने बताया कि 15 अप्रैल से यह व्यवस्था प्रभावी हो जाएगी।

रेकमेंडेड खबरें