मांगों को लेकर निवासियों ने की बैठक, धरना जारी

नवभारत टाइम्स

ला रेजिडेंशिया सोसायटी के निवासी अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। वे बुनियादी सुविधाओं और मेंटिनेंस में लापरवाही से परेशान हैं। परिसर में गंदगी और सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। प्रबंधन ने मुलाकात का आश्वासन दिया है, लेकिन निवासी ठोस समाधान मिलने तक पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

la residencia society residents protest continues over lack of amenities strategy formed in meeting
ग्रेनो की ला रेजिडेंशिया सोसायटी के करीब 2200 परिवार पिछले कई सालों से बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। इन परिवारों ने बिल्डर प्रबंधन की लापरवाही के खिलाफ 14 मार्च से मुख्य गेट पर टेंट लगाकर धरना शुरू किया है, जो शनिवार को भी जारी रहा। निवासियों का आरोप है कि मेंटिनेंस में बरती जा रही लापरवाही के कारण पूरे परिसर में गंदगी का अंबार लगा है और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। प्रबंधन ने जल्द ही निवासियों से मुलाकात का आश्वासन दिया है, लेकिन लोग अब ठोस समाधान मिलने तक धरना खत्म करने को तैयार नहीं हैं।

शनिवार को हुई बैठक में निवासियों ने अपनी प्रमुख समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की। निवासी सुनील जलोटा ने बताया कि सोसायटी में रहने वाले लगभग 2200 परिवार कई सालों से अच्छी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनका कहना है कि बिल्डर प्रबंधन मेंटिनेंस के काम में बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहा है। इसी वजह से सोसायटी में हर तरफ गंदगी फैली रहती है और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम नहीं हैं।
हालांकि, प्रबंधन की ओर से एक-दो दिन में निवासियों से मिलने का वादा किया गया है। लेकिन, सोसायटी के लोग अब इस वादे पर भरोसा करने के बजाय ठोस कार्रवाई चाहते हैं। बैठक में यह तय किया गया कि जब तक सुरक्षा और सफाई जैसे अहम मुद्दों पर लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता और काम शुरू नहीं हो जाता, तब तक यह धरना ऐसे ही चलता रहेगा। निवासियों का कहना है कि वे अब किसी भी तरह के झूठे वादे पर पीछे हटने वाले नहीं हैं।