रास्ते में रोककर युवक को पीटा, 4 पर केस

नवभारत टाइम्स

सूरजपुर में एक युवक को रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की गई। युवक अपनी पत्नी के साथ बाइक पर घर जा रहा था। आरोपियों ने युवक को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

youth stopped and beaten on the way in surajpur casteist slurs used case registered against 4
सूरजपुर में एक युवक को बाइक पर पत्नी के साथ घर जाते समय रोककर मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि कस्बे के तीन युवकों से उसका पुराना विवाद चल रहा है। इस मामले में सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने एससी व एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

पहासू के रहने वाले कपिल वाल्मिकी अपने परिवार के साथ सूरजपुर कस्बे में रहते हैं। 10 जनवरी को वह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर पहासू जा रहे थे। चंगौली और अजयनगर के बीच उन्हें जहीर, कबीर, कदीर और शाहिद नाम के युवकों ने रोक लिया। आरोप है कि इन युवकों ने कपिल के साथ न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। इतना ही नहीं, लाठी-डंडों से पीटकर जान से मारने की धमकी भी दी। इस मारपीट में कपिल को गंभीर चोटें आईं, उनकी गर्दन के पास की हड्डी भी टूट गई। पीड़ित का कहना है कि ये चारों युवक पहले भी उसके साथ मारपीट कर चुके हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।