परेड में नक्सलवाद के खात्मे की कहानी

नवभारतटाइम्स.कॉम•
grand parade on the eradication of naxalism in ekta nagar pm modi appreciates
nएकता नगर (गुजरात): सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित एकता दिवस परेड की थीम नक्सलवाद मुक्त भारत रखी गई थी। 80 मिनट की इस परेड में देश में नक्सलवाद के जन्म से लेकर उसके खात्मे तक की कहानी दिखाई गई। इसके लिए एनएसडी के 200 कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 25 हजार से अधिक दर्शकों के सामने प्रस्तुति दी। इसमें दिखाया गया कि किस तरह सरकार की रणनीति और प्रभावित राज्यों की पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स की मदद से 31 मार्च से पहले हथियारबंद नक्सलियों का सफाया किया गया। परेड के अंत में 5000 कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। मंच पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद थे।

रेकमेंडेड खबरें