‘विरोध नहीं, अवरोध कर रहा विपक्ष’

नवभारतटाइम्स.कॉम•
‘विरोध नहीं, अवरोध कर रहा विपक्ष’
nगुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसी का नाम लिए बिना विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध पक्ष का दायित्व सरकार की नीतियों का विरोध करना है, लेकिन यह देश का दुर्भाग्य है कि इस समय विरोध पक्ष अपना कर्तव्य छोड़कर विरोध के बजाय अवरोध पैदा करने वाला पक्ष बन चुका है। अपनी हताशा और निराशा में ये लोग देश के विकास के रास्ते में बाधाएं खड़ी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये ताकतें लगातार देश में विभाजन की साजिश में लगी हैं। मोदी ने यह बात शनिवार को गुजरात के एकता नगर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एकता दिवस परेड के समापन समारोह में कही।

मोदी ने कहा कि यह विरोध नहीं, अवरोध है। इन्होंने इसी को अपनी राजनीति बना लिया है। ये लोग संविधान की मर्यादा को तार-तार करने में लगे हैं। मां भारती की संतानों को आपस में बांटने और लड़वाने के कुचक्र रचे जा रहे हैं। मोदी ने कहा कि कौन विदेश में गुप्त रूप से किससे मिल रहा है, भारत विरोधी ताकतें किसे समर्थन दे रही हैं और कौन भारत के दुश्मनों की भाषा बोल रहा है, इन सभी पैटर्न को हमें पहचानना होगा। उन्होंने सोशल मीडिया का जिक्र करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। कहा कि खासकर सोशल मीडिया का जिस तरह हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है और भारत की छवि खराब करने की कोशिश हो रही है, उससे देशवासियों को मिलकर निपटना होगा।

रेकमेंडेड खबरें