Chaos In Noida Sector 40 Due To Dirty Water Supply Fear Of Adverse Health Effects
सेक्टर-40 में हो रही गंदे पानी की सप्लाई से लोग परेशान
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, नोएडा
नोएडा के सेक्टर-40 में लगातार गंदे पानी की आपूर्ति होने से निवासी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। इनका कहना है कि जबसे गंगाजल की सप्लाई बाधित हुई, तबसे हमारे यहां गंदे पानी की समस्या बनी हुई है। सेक्टर में रोजाना मिलने वाले पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। सेक्टर-40 आरडब्ल्यूए के महासचिव मोहिंदर सिंह ने जल विभाग के अधिकारियों से इस समस्या को गंभीरता से लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह के पानी की आपूर्ति से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके बावजूद संबंधित विभाग के कर्मचारी समस्या को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। मोहिंदर सिंह ने कहा कि सेक्टर-40 में रोजाना खराब गुणवत्ता का पानी मिलना चिंता का विषय है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पानी को साफ करने की व्यवस्था की जा रही है तो लोगों के घरों तक इस तरह का पानी क्यों पहुंच रहा है। उन्होंने जल विभाग के सर्किल-3 के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अधिकारियों को इस मामले में तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।