लग्जरी कारों में ‘मेड इन इंडिया’ का ज़ोर

नवभारतटाइम्स.कॉम•
growing dominance of luxury cars in india mercedes new electric suv glc production starts from pune plant
Khalid.Amin @timesofindia.com

nनई दिल्ली : भारत में लग्जरी कारों की लोकल मैन्युफैक्चरिंग तेजी से बढ़ रही है। लग्जरी कंपनियां लोकल मैन्युफैक्चरिंग की दिशा में लगातार निवेश कर रही हैं। इसी कड़ी में मर्सडीज ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV GLC को भारत में लॉन्च किया है। इस कार को पुणे के चाकन प्लांट में तैयार किया जा रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की मौजूदगी में इस कार को प्लांट से रोल-आउट किया गया।
मर्सिडीज-बेंज इंडिया के MD और CEO संतोष अय्यर के मुताबिक, भारत में मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने पर लगातार काम किया जा रहा है। फिलहाल कंपनी के भारत में 25 मॉडल उपलब्ध हैं, जिनमें से 12 की मैन्युफैक्चरिंग देश में ही होती है। भारत में बिकने वाली मर्सिडीज की करीब 93% कारें मेड इन इंडिया हैं। कंपनी ने इस साल मैन्युफैक्चरिंग और डिजिटल टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए 200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश किया है। इसके साथ ही भारत में उसका कुल निवेश बढ़कर 3,200 करोड़ रुपये हो गया है।

इलेक्ट्रिक GLC की बात करें तो ये कंपनी के नए MB.EA-M इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर बेस्ड भारत में बनने वाली पहली कार है। इसमें 94 kWh की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, एक बार फुल चार्ज होने पर यह 711 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। इसका डुअल मोटर सेटअप 489 बीएचपी की पावर और 800 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह महज 4.3 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें 330 kW DC तक की फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी गई है।

कंपनी का दावा है कि अनुकूल परिस्थितियों में सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग से 303 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। मर्सिडीज इलेक्ट्रिक GLC 400 4MATIC की एक्स-शोरूम कीमत 78.50 लाख रुपये रखी गई है। इसमें कंपनी का नया AI आधारित MB.OS ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

रेकमेंडेड खबरें