Sensex At Two month High Stock Market Gains For The 5th Consecutive Day
5वें दिन चढ़ा स्टॉक मार्केट, दो महीने के हाई पर पहुंचा सेंसेक्स
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, मुंबई/नई दिल्ली
शेयर बाजार लगातार बुधवार को पांचवें दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 383.55 अंक (0.50%) बढ़कर 77,301.40 पर बंद हुआ। यह दो महीने से अधिक समय में इसका उच्चतम स्तर है। बुधवार तक लगातार पांच दिनों की इस तेजी में सेंसेक्स 4,055.37 अंक (5.53%) से ज्यादा चढ़ा है। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 149.75 अंक (0.63%) की बढ़त के साथ 23,960.60 पर बंद हुआ। कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.73 फीसदी घटकर 102.8 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने मंगलवार को 6,836.81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बीएसई स्मॉलकैप सिलेक्ट इंडेक्स में 2.40 फीसदी और मिडकैप सेलिक्ट इंडेक्स 0.81 फीसदी चढ़कर बंद हुआ।