Rbi Forms New Committee To Strengthen Financial Markets
RBI ने वित्तीय बाज़ारों के लिए बनाई कमिटी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, मुंबई: वित्तीय बाजारों को और मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। RBI ने 'टेक्निकल कंसल्टेटिव कमिटी फॉर फाइनैंशल मार्केट्स' ( TCCFM ) के गठन की घोषणा की है। यह कमिटी मनी मार्केट , सरकारी प्रतिभूतियों ( G-Secs ) और फॉरेक्स मार्केट से जुड़े नीतिगत और कामकाज के मुद्दों पर काम करेगी। डिप्टी गवर्नर रोहित जैन की अगुवाई वाली इस कमिटी में बैंकिंग और वित्तीय जगत के कई दिग्गज नाम शामिल हैं, जो हर तिमाही में बैठक कर सुझाव देंगे।