सेक्टर-75 के सेंट्रल पार्क में होगा छठ पूजा महोत्सव

नवभारतटाइम्स.कॉम•
सेक्टर-75 के सेंट्रल पार्क में होगा छठ पूजा महोत्सव
n NBT न्यूज, नोएडा

सेक्टर-75 स्थित सेंट्रल पार्क में श्री सूर्यदेव पूजा समिति की ओर से 13 से 16 नवंबर तक श्री छठ पूजा महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए गोल्फ सिटी प्लॉट-8 और पंचशील प्रतिष्ठा सोसायटी के बीच स्थित पार्क में 60 फीट लंबा और 30 फीट चौड़ा छठ घाट बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य जोरों पर है और इसे दिवाली से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। समिति के अध्यक्ष डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि छठ महापर्व लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्योपासना का महत्वपूर्ण पर्व है। यह प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, स्वच्छता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि 13 नवंबर को नहाय-खाय, 14 नवंबर को खरना और 15 नवंबर की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। 16 नवंबर की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती पारण करेंगे। समिति का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुविधाजनक पूजा व्यवस्था उपलब्ध कराने के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करना है।

रेकमेंडेड खबरें