Heavy Fine Of 26 Lakhs On 397 People For Spreading Pollution Big Action By Municipal Corporation
गंदगी फैलाने वाले 397 लोगों पर 26 लाख रुपये जुर्माना
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए नगर निगम की ओर से नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। निगम की टीमों ने 24 अक्टूबर से 4 नवंबर तक 397 चालान किए। इनके एवज में 26 लाख 35 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई में पॉलिथीन के इस्तेमाल, खुले में कचरा जलाने, सीएंडडी वेस्ट फैलाने, धूल नियंत्रण के नियमों की अवहेलना और कचरे की अनुचित डंपिंग जैसे मामले शामिल हैं। प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग के मामलों में सर्वाधिक 140 चालान किए गए। इसके एवज में एक लाख पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। वहीं, धूल नियंत्रण से संबंधित आदेशों का पालन नहीं करने पर 54 चालान जारी किए गए, जिनके माध्यम से 13 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।