आईआईटी छात्रों ने बायो मिथेनाइजेशन प्लांट देखा

नवभारतटाइम्स.कॉम•
iit delhi students visited noidas bio methanation plant understood the process of making biogas and fertilizer from waste
n NBT न्यूज, नोएडा : आईआईटी दिल्ली के छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को सेक्टर-34 स्थित बायो मिथेनाइजेशन प्लांट का दौरा किया। इस दौरान छात्रों ने कचरे से बायोगैस और खाद बनाने की प्रक्रिया को समझा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व आईआईटी दिल्ली के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर डॉ. सौविक दास ने किया। फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 के महासचिव धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि छात्रों ने प्लांट में कचरे के निस्तारण और वेस्ट-टू-एनर्जी मॉडल की जानकारी ली। यहां तैयार बायोगैस का इस्तेमाल खाना बनाने में किया जा रहा है। इसका उपयोग नजदीकी अस्पताल में मरीजों के लिए भोजन तैयार करने में भी किया जा रहा है। इसके अलावा करीब एक साल पहले स्थापित किए गए प्लांट में उद्यानिक कचरे का भी निस्तारण किया जा रहा है। धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि इससे कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहन मिलेगा।

रेकमेंडेड खबरें