केबल क्षतिग्रस्त होने से एक्जॉटिका फ्रेस्को में 10 घंटे गुल रही बिजली

नवभारतटाइम्स.कॉम•
केबल क्षतिग्रस्त होने से एक्जॉटिका फ्रेस्को में 10 घंटे गुल रही बिजली
n NBT न्यूज, नोएडा

सेक्टर-137 स्थित एक्जॉटिका फ्रेस्को सोसायटी में बिजली विभाग के काम के दौरान भूमिगत केबल क्षतिग्रस्त होने से बुधवार को 10 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे सोसायटी के 3 हजार से अधिक निवासियों को लंबे समय तक डीजी बैकअप पर निर्भर रहना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक, बिजली विभाग की टीम सुबह से ही क्षतिग्रस्त केबल की मरम्मत में जुटी थी। मरम्मत के लिए कई स्थानों पर खुदाई भी की गई। मौके पर जेई समेत विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे लेकिन रात करीब 8 बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। लंबे समय तक डीजी चलने से निवासियों को बिजली कटौती के साथ शोर और अतिरिक्त खर्च की परेशानी भी झेलनी पड़ी। एक्जॉटिका फ्रेस्को एओए के महासचिव सुरोजीत दासगुप्ता ने कहा कि विभागीय कार्य के दौरान केबल क्षतिग्रस्त होने का खामियाजा हजारों निवासियों को भुगतना पड़ा।

रेकमेंडेड खबरें