दो अफसरों की सैलरी कटेगी, पटवारी पर भी ऐक्शन की तैयारी

नवभारतटाइम्स.कॉम•
officials face action for negligence two officers salaries to be cut patwari also under scrutiny
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

सरकारी कामकाज में लापरवाही और आम लोगों की शिकायतों को नजरअंदाज करने वाले अधिकारियों पर सख्ती की जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को गुड़गांव में जिला लोक संपर्क व कष्ट निवारण समिति की बैठक में अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। गलत तरीके से प्रॉपर्टी आईडी बनाने पर दो अधिकारियों की तीन महीने तक 50 प्रतिशत सैलरी काटने, चार्जशीट करने और NCR से बाहर तबादले के आदेश दिए। नागरिक से दुर्व्यवहार करने वाले नगर निगम के पटवारी को सस्पेंड करने और सड़क के रेनोवेशन में लापरवाही पर PWD के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर की एक महीने की सैलरी काटने को कहा। बैठक में 15 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 11 का मौके पर निपटारा किया गया। बाकी चार मामलों में अगली बैठक तक कार्रवाई कर स्टेटस रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए।

रेकमेंडेड खबरें