Supertech Cape Town Society Distributes Gifts To Employees On Diwali
केपटाउन सोसायटी में लोगों को बांटे उपहार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, नोएडा : सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसायटी में दीपावली के उपलक्ष्य में घरेलू सहायकों, सफाईकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों को उपहार बांटा गया। गौरी शिक्षा फाउंडेशन और केपटाउन एओए के संयुक्त आयोजन में करीब 800 कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट हैंपर दिए गए। गेट नंबर-1 के पास क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में सोसायटी में काम करने वाले घरेलू सहायकों, रसोइयों, सफाईकर्मियों, मालियों, पेंटरों और सुरक्षा गार्डों ने हिस्सा लिया। सोसायटी की व्यवस्थाओं को सुचारू रखने में इन कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। केपटाउन एओए के पदाधिकारियों अरुण शर्मा, प्रवीण भारद्वाज, महेश यादव, कृष्णेंदु आदित्य, परवेक पुरी, राजर्षि मजूमदार और विनीत गुप्ता ने पहल की सराहना की।