Sweeping Machine Parts Missing Municipal Corporation Exen Sundar Sheoran Suspended Allegations Of Fake Bills Too
स्वीपिंग मशीनों के पुर्जे गायब मिले थे, नगर निगम के EXEN सस्पेंड
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
सफाई व्यवस्था से जुड़ी स्वीपिंग मशीनों के रखरखाव और हैंडओवर में लापरवाही बरतने पर नगर निगम के EXEN सुंदर श्योराण को सस्पेंड कर दिया गया है। इस बारे में यूएलबी की ओर आदेश जारी किए गए हैं। मशीनों की जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण पुर्जे गायब मिले थे। इस मामले में निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया ने तीन दिन पहले ही शहरी स्थानीय निकाय विभाग को सुंदर श्योराण के खिलाफ चार्जशीट करने की सिफारिश भेजी थी। अब मामले में कार्रवाई करते हुए देर शाम उनके निलंबन के आदेश जारी कर दिए गए। बताया जा रहा है कि स्वीपिंग मशीनों का चार्ज और हैंडओवर सही तरीके से नहीं किया गया था। इसके बाद जब मशीनों की स्थिति की जांच हुई तो उनमें कई पुर्जे नहीं मिले। सरकारी उपकरणों की देखरेख और शहर की सफाई व्यवस्था में इस तरह की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई है। आरोप है कि आधी से अधिक मशीनें खराब थीं। इसके बाद भी जीपीएस के आधार पर फर्जी बिल बनाए गए।