Unlabeled Medicine Found In Hotel Room Engineer Suspected To Have Died Of Heart Attack
होटल के कमरे से पुड़िया में मिली दवा, हार्ट अटैक की आशंका
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, सेक्टर-53
एक होटल में इंजीनियर की मौत के मामले की जांच जारी है। पुलिस को होटल के कमरे से पुड़ियां में कुछ दवाएं भी मिली हैं। यह दवाएं किसी ब्रांड की नहीं, बल्कि बिना नाम की हैं। आशंका जताई जा रही है कि ऐसी दवा खाने से इंजीनियर को हार्ट अटैक आया होगा। हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।24 अक्टूबर को आए थे भारत: मंगलवार को सेक्टर-53 के ओरसम होटल के एक कमरे में बाथटब में 35 वर्षीय प्रांजिल पाठक का शव मिला था। मूलरूप से यूपी के आगरा के प्रांजिल यूके की एक एमएनसी में इंजीनियर थे। वह 24 अक्टूबर काे इंडिया आए थे। ऋषिकेश घूमने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ एयरपोर्ट तक आए। इसके बाद गुड़गांव के एक होटल में रुके थे। यहीं उनका शव मिला। उनके पिता यूपी पुलिस से रिटायर्ड हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।