लेन में नहीं चले, 73 हज़ार से अधिक चालान

नवभारतटाइम्स.कॉम•
vehicles not in lane over 73 thousand challans in october
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : ट्रैफिक पुलिस की ओर से अक्टूबर में लेन तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान 73 हजार से अधिक चालान किए गए। यह चालान दिल्ली-जयपुर हाइवे , मुंबई एक्सप्रेसवे, द्वारका एक्सप्रेसवे सहित अन्य मुख्य सड़कों पर किए गए। इस दौरान हेवी वीकल चालकों को नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। भारी वाहनों के लिए हाइवे सहित अन्य मुख्य सड़कों पर लेफ्ट लेन तय है। इसके बावजूद वह तय लेन में नहीं चलते, जिससे न केवल हादसे का अंदेशा रहता है, बल्कि ट्रैफिक भी बाधित होता है। सितंबर में 57 हजार 832 चालान किए गए थे। लेन ड्राइविंग के अक्टूबर में 73 हजार 751 चालान किए गए। मामले में एसीपी ट्रैफिक हाइवे सत्यपाल यादव ने बताया कि नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ऐक्शन जारी रहेगा।

रेकमेंडेड खबरें