सवा करोड़ का एग्रीमेंट करा "55 लाख हड़पे

नवभारतटाइम्स.कॉम•
rs 55 lakh fraud in rs 125 crore agreement case registered for cheating in land sale
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

मुजेसर थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर 55 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। आरोप है कि आरोपियों ने 1.25 करोड़ रुपये में 155 वर्गगज के प्लॉट का सौदा किया, जबकि उनके पास पूरी जमीन बेचने का मालिकाना हक नहीं था।
तिगांव निवासी मनोज कुमार और बल्लभगढ़ निवासी गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने सरूरपुर निवासी आर्यन मित्तल और चावला कॉलोनी निवासी अशोक कुमार सोनी के साथ 7 अप्रैल 2025 को गांव गौछी स्थित 155 वर्गगज के प्लॉट का 1.25 करोड़ में इकरारनामा किया था। दोनों ने 25-25 लाख नकद दिए और पांच लाख रुपये आरटीजीएस से जमीन के मूल मालिक कमल कुमार गुप्ता के खाते में जमा कराए थे। इस तरह कुल 55 लाख रुपये का भुगतान किया गया। शिकायत के मुताबिक, इकरारनामे के अनुसार रजिस्ट्री की अंतिम तारीख 7 जून 2025 थी, लेकिन आरोपी जमीन से संबंधित नो ड्यूज, प्रॉपर्टी आईडी, बिजली बिल और विरासत के दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि जमीन की मालकिन ममता के नाम केवल साढ़े 37 वर्गगज जमीन थी, जबकि इकरारनामे में 77.5 वर्गगज का हिस्सा दर्शाया गया। आरोपियों ने उन्हें छत और बेसमेंट सहित निर्माण के अधिकार देने का समझौता किया, जबकि मूल इकरारनामे में ये अधिकार शामिल नहीं थे। सौदे में गड़बड़ी सामने आने पर उन्होंने रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और जान से मारने व झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी।

रेकमेंडेड खबरें