ठगों के टास्क में उलझे युवक और युवती, गंवा दिए पौने 4 लाख रुपये

नवभारतटाइम्स.कॉम•
young woman trapped in online task scam fraudsters abscond with nearly 4 lakh rupees
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

ऑनलाइन टास्क पूरा कर घर बैठे कमाई करने का झांसा देकर साइबर ठगों ने संजय कॉलोनी, सेक्टर-23 निवासी युवती से 3 लाख 84 हजार 464 रुपये ठग लिए। आरोपियों ने छोटे टास्क देकर युवती का भरोसा जीता और उसके बाद अधिक मुनाफे का लालच देकर बड़ी रकम जमा करा ली।
महिला ने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर मेगा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का विज्ञापन देखा था। वह दिए गए संपर्क माध्यम से आरोपियों से जुड़ी। शुरुआत में व्हाट्सऐप पर बातचीत हुई और बाद में उसे टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया। वहां संजीव कुमार, चारू चौधरी और आकाश दीप नाम से संपर्क करने वाले लोगों ने उसे ऑनलाइन टास्क पूरे करने के बदले कमाई का भरोसा दिया। शुरुआत में युवती को छोटे टास्क दिए गए और उनके बदले कुछ रकम भी वापस की गई। इससे उसका भरोसा बढ़ गया। ज्यादा मुनाफे का लालच देकर उससे और परिचितों से अलग-अलग बैंक खातों में रुपये जमा कराए गए। आरोपियों ने रकम वापस करने के बजाय और पैसे की मांग शुरू कर दी। युवती ने 3,94,800 रुपये ट्रांसफर किए, जबकि केवल 10,336 रुपये लौटाए गए।

रेकमेंडेड खबरें