इंस्ट्रियल एरिया में जल्द दुरुस्त होगी सफाई व्यवस्था

नवभारतटाइम्स.कॉम•
Navbharat Times
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: उद्योग विहार फेज-6 व सेक्टर-37 इंडस्ट्रियल एरिया में साफ-सफाई के इंतजाम जल्द बेहतर होंगे। यहां के खुले एरिया, ग्रीन बेल्ट और फुटपाथों पर आने वाले दिनों में गंदगी से राहत मिलने की उम्मीद है। हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रचर डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन इस क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की तैयारी कर ली है। इसके तहत नियमित रूप से कचरा उठाने और खुले स्थानों की सफाई के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। साथ ही कचरे को मौके से हटाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली भी लगाई जाएगी। नियमित सफाई होने से इन जगहों पर कचरा जमा नहीं होगा। इस काम के तहत सेक्टर-37 के खुले स्थानों, ग्रीन बेल्ट और फुटपाथों को शामिल किया गया है।

रेकमेंडेड खबरें