दिल्ली ही नहीं, पड़ोसी राज्यों की गाड़ियां भी बढ़ा रहीं प्रदूषण

नवभारतटाइम्स.कॉम•
Navbharat Times
Rajesh .Choudhary

@timesofindia.com
n दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान सुनवाई कर रही बेंच ने कहा कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में पराली जलाने की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है। यह अच्छी बात है, लेकिन इसी दौरान गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण की समस्या तेजी से सामने आई है।

दिल्ली-NCR आर्थिक और भौगोलिक रूप से एक-दूसरे से जुड़े हैं। यहां केवल दिल्ली की गाड़ियां ही नहीं, बल्कि आसपास के राज्यों से आने वाली कमर्शल और प्राइवेट गाड़ियां भी प्रदूषण बढ़ाती हैं। कोर्ट ने अधिकारियों से पूछा है कि कितनी गाड़ियों की जांच हुई, कितनों के चालान काटे और कितनों को एंट्री से रोका गया। वहीं राज्यों को यह भी बताना होगा कि भविष्य में निगरानी और कार्रवाई मजबूत करने के लिए समयबद्ध योजना क्या है।

सुनवाई में एमिकस क्यूरी अपराजिता सिंह ने कहा कि दिल्ली की सीमाओं और टोल प्लाजा पर गाड़ियों को रोकने से वे लंबे समय तक खड़े रहते हैं। इससे इंजन चालू रहने के कारण प्रदूषण बढ़ता है। दिल्ली की सीमा पर गाड़ियों को रोकने और ट्रैफिक कम करने के लिए पहले भी आदेश दिए गए, लेकिन उनका पालन नहीं हो रहा। चीफ जस्टिस ने कहा कि दिल्ली-NCR में भारी और महंगी गाड़ियां भी प्रदूषण में योगदान दे रही हैं। जस्टिस बागची ने सुझाव दिया कि दिवाली कार्यक्रमों में प्रदूषण के प्रति जागरूक किया जाए। एमिकस क्यूरी ने कहा कि पराली प्रबंधन के लिए किसानों को मशीनें देने के साथ छोटे किसानों की दिक्कतों पर भी ध्यान देना होगा।

रेकमेंडेड खबरें