अंडमान और निकोबार द्वीप समूह जल्द ही देश के प्रमुख 'लग्जरी वेडिंग डेस्टिनेशन' के रूप में उभरेगा। उदयपुर की तर्ज पर इन द्वीपों को विकसित करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है, ताकि लोग यहां शादियों को यादगार बना सकें। यह बात अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल प्रो. दिनेश शर्मा ने लखनऊ विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित सेमिनार में कही।'अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पर्यटन विकास के अवसर एवं आर्थिक विकास की संभावनाएं' विषय पर बोलते हुए उपराज्यपाल ने बताया कि 'उड़ान' योजना के तहत क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी, टाउनशिप इंफ्रास्ट्रक्चर, बंदरगाह और हवाई अड्डों का विस्तार हो रहा है। समुद्री व्यापार के लिए एशियाई देशों को आमंत्रित किया गया है, हालांकि यह सारा विकास वन्यजीव और वन संरक्षण के सख्त नियमों के तहत होगा।
एलयू कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने सुझाव दिया कि अंडमान को यूपी के अयोध्या, वाराणसी और मथुरा की तर्ज पर आध्यात्मिक व सांस्कृतिक पर्यटन से जोड़ा जाए, जिससे पर्यटकों की आमद में रिकॉर्ड इजाफा होगा।