उत्तराखंड महोत्सव में पहाड़ के खान-पान की महक

नवभारतटाइम्स.कॉम•
Navbharat Times
nNBT न्यूज,लखनऊ : गोमती तट स्थित पं. गोविंद बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन में चल रहे 14 दिवसीय ‘उत्तराखंड महोत्सव’ के दूसरे दिन मंगलवार को पारंपरिक पहाड़ी रंग बिखरे। दिन की शुरुआत में आयोजित लाइव खान-पान प्रतियोगिता में 12 महिलाओं ने पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों का जादू बिखेरा, जिसमें प्रेमा त्रिपाठी ने प्रथम और सरोज खुल्बे ने दूसरा स्थान हासिल किया। शाम को रेडियो जॉकी प्रतीक और उनके समूह ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियों से माहौल भक्तिमय कर दिया।

इससे पहले सोमवार को महोत्सव का शुभारंभ पूजन के साथ हुआ। उत्तराखंड के 26 वर्ष पूरे होने पर ‘उत्तराखंड राज्य की दशा और दिशा में बदलाव’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई, जिसमें 11 टीमों ने दम दिखाया। महोत्सव के संयोजक दीवान सिंह अधिकारी और अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत ने विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। पक्ष वर्ग में महेंद्र सिंह गैलाकोटी प्रथम, फकीरा सिंह चौहान द्वितीय, कैलाश सिंह (तृतीय) और केएस चुफाल चतुर्थ रहे।वहीं, विपक्ष वर्ग में कर्णिका तिवारी प्रथम, धन सिंह मेहता द्वितीय, प्रियंका बिष्ट तृतीय और भूमिका चौहान चतुर्थ स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. चंद्र मोहन नौटियाल, संजय काला और ललित सिंह पोखरियाल शामिल रहे।

रेकमेंडेड खबरें