n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : प्रदूषण व गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। दूसरी ओर सड़कों से धूल हटाने, पानी का छिड़काव करने, मिकैनिकल रोड स्वीपिंग और एंटी-स्मॉग गन से प्रदूषण नियंत्रण के प्रयास तेज किए गए हैं। नगर निगम की ओर से 24 अक्टूबर से 10 नवंबर तक 17 दिन में विभिन्न प्रकार के उल्लंघनों पर 634 चालान किए गए। इसके एवज में 45 लाख 82 हजार 300 रुपये जुर्माना लगाया गया। पॉलिथीन और धूल प्रदूषण के मामलों में सबसे अधिक कार्रवाई नगर निगम की टीमों ने की। प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग के 177 चालान किए गए। नगर निगम की अडिशनल कमिश्नर अंकिता चौधरी ने जोन तीन में डस्ट एक्शन प्लान के तहत चिह्नित सड़कों का निरीक्षण किया।