न्यूनतम EPS पेंशन बढ़कर 3,000 रुपये हो सकता है

नवभारतटाइम्स.कॉम•
eps 3000
nNBT रिपोर्ट

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने अपनी 240वीं केंद्रीय न्यासी बोर्ड ( CBT ) की बैठक की जगह गुजरात के गिर से बदलकर नई दिल्ली कर दी है। इसके बाद ऐसी खबरें सामने आने लगी हैं कि सरकार कर्मचारियों की न्यूनतम ईपीएस ( EPS ) पेंशन को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये कर सकती है। यह बैठक 19 नवंबर 2026 को तय की गई है।
ET के मुताबिक, ईपीएफओ न्यूनतम ईपीएस पेंशन को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये करने पर विचार कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वित्त मंत्रालय से बातचीत के बाद श्रम मंत्रालय इस प्रस्ताव पर एक फैसले पर पहुंच गया है। दावा किया गया है कि 19 नवंबर की बैठक में न्यूनतम ईपीएस पेंशन के मुद्दे पर एक अलग एजेंडे के रूप में चर्चा होने की संभावना है।

भले ही रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि ईपीएफओ न्यूनतम ईपीएस पेंशन बढ़ाने पर विचार कर रहा है, लेकिन न तो केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और न ही वित्त मंत्रालय की तरफ से ऐसा कोई आधिकारिक ऐलान किया गया है। फरवरी 2014 में सीबीटी ने न्यूनतम ईपीएस पेंशन को बढ़ाकर 1,000 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

रेकमेंडेड खबरें