E20 पर एथेनॉल सप्लाई के नियम बदलने का असर अंडा-चिकेन पर!

नवभारतटाइम्स.कॉम•
e20
Akhilesh.Singh1 @timesofindia.com

nनई दिल्ली : E20 पेट्रोल के लिए एथेनॉल आपूर्ति के नियमों में बदलावों ने पोल्ट्री इंडस्ट्री की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि इसके चलते मुर्गियों के चारे में इस्तेमाल होने वाले मक्के का दाम महीने भर में करीब दोगुना हो गया है। इसका असर आने वाले दिनों में अंडे और चिकेन की कीमतों पर दिखेगा।
चीनी उत्पादन कम रह सकने के अनुमान के चलते सरकार ने गन्ना उत्पादों से बने एथेनॉल की खरीद बंद करने का फैसला किया था। सरकारी तेल कंपनियों ने एथेनॉल खरीद के टेंडर में इनसे बने एथेनॉल की खरीद का प्रस्ताव नहीं रखा। इसके बाद फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के अतिरिक्त चावल और टूटे खाद्यान्न से एथेनॉल उत्पादन पर भी लिमिट लगा दी गई। इन दो प्रमुख जरियों पर पाबंदी से एथेनॉल उत्पादन के लिए मक्के पर निर्भरता बढ़ेगी। इससे मक्के के दाम और उछलेंगे। खराब मौसम के चलते इस साल मक्का उत्पादन करीब 15% कम रहने का अनुमान भी है।

रेकमेंडेड खबरें