अर्नव-साकेत की शतकीय साझेदारी, ध्रुव ने भी जमाया रंग

नवभारतटाइम्स.कॉम•
arnav sakets century partnership strengthens uttarakhand dhruv also performs brilliantly
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: नई गेंद से मिली शुरुआती सफलता को कर्नाटक के गेंदबाज बड़ी बढ़त में नहीं बदल सके। उत्तराखंड के साकेत चौहान और अर्नव सिंह साहनी ने क्रीज पर पैर जमाए तो मैच का रुख बदल गया। दोनों के बीच 127 रन की साझेदारी ने उत्तराखंड को शुरुआती झटकों से उबारा। विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 के मुकाबलों के पहले दिन शनिवार को उत्तराखंड ने नौ विकेट पर 263 रन बनाए। इसी मैदान पर गोवा के युवराज ने भी लंबी पारी खेलते हुए राजस्थान के खिलाफ नाबाद 91 रन ठोक दिए। तीसरे मुकाबले में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। इकाना स्टेडियम में कर्नाटक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। उत्तराखंड की शुरुआत खराब रही और टीम ने 36 रन तक तीन विकेट गवां दिए। इसके बाद साकेत और अर्नव ने रक्षात्मक और आक्रामक बल्लेबाजी का अच्छा तालमेल दिखाया। साकेत ने 72 गेंदों पर 58 रन बनाए।

रेकमेंडेड खबरें