‘उर्दू को मजहब से जोड़ना गलत, यह हिंदुस्तान की साझा विरासत’

नवभारतटाइम्स.कॉम•
connecting urdu to religion is wrong it is indias shared heritage rajkumar bhati
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: उर्दू को मुसलमानों या पाकिस्तान की भाषा बताने की सोच पर सवाल उठाते हुए सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने इसे हिंदुस्तान की साझा विरासत बताया। कहा कि उर्दू का जन्म और विकास भारत में हुआ है। किसी भाषा को धर्म के दायरे में बांधना गलत है। वह शनिवार को हजरतगंज स्थित तीन सितारा होटल में विश्व उर्दू दिवस पर हुए सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ट्रस्ट की ओर से हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि प्रो. उदय प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया। प्रो. सिंह ने दोनों भाषाओं की साझा विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि इनका साहित्य आपसी प्रेम का संदेश देता है। हिंद मेडिकल कॉलेज के एमडी डॉ. अमोद सचान ने भाषा की मिठास और प्रभाव की चर्चा की। डॉ. फखरुद्दीन अली अहमद मेमोरियल कमिटी के पूर्व अध्यक्ष सलाहुद्दीन सिद्दीकी 'मिशन' ने उर्दू को रोजगार से जोड़ने और इसके लिए सरकारी स्तर पर प्रयास की जरूरत बताई। कार्यक्रम में ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष अब्दुल नसीर सहित अन्य मौजूद रहे।

रेकमेंडेड खबरें