लखनऊ हॉस्टल ने एकतरफा मुकाबले में चेन्नई को दी मात

नवभारतटाइम्स.कॉम•
hockey lucknow hostel thrashes chennai 7 0 ajay yadav and atif raini shine
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ: लखनऊ हॉस्टल के खिलाड़ियों के दमखम के आगे जीएसटी चेन्नई की टीम टिक नहीं सकी। 44वीं अखिल भारतीय केडी सिंह बाबू आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार को कंबाइंड हॉस्टल ने एकतरफा मुकाबले में चेन्नई को 7-0 से शिकस्त दी। टीम की इस बड़ी जीत में अजय यादव और आतिफ रायनी ने दो-दो गोल दागकर अहम भूमिका निभाई। वहीं, दिन के अन्य मुकाबलों में टाटा अकादमी और पंजाब ऐंड सिंध बैंक ने भी जीत दर्ज की।

गोमतीनगर के विजयंत खंड मिनी स्टेडियम स्थित पद्मश्री मो. शाहिद एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम पर कंबाइंड हॉस्टल ने पहले ही मुकाबले में अपनी ताकत दिखा दी। टीम ने शुरुआत से ही चेन्नई पर दबाव बनाए रखा। नौवें मिनट में आतिफ रायनी ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद हर्ष प्रताप सिंह व अजय यादव ने गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। प्रह्लाद पाण्डेय ने 44वें मिनट में मैदानी गोल किया। कप्तान करण धानुक ने 50वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा।

रेकमेंडेड खबरें