Iba Becomes Isro Scientist Daughter Of Lucknow Increases Capitals Pride
इबा इसरो में बनीं वैज्ञानिक
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ: मड़ियांव निवासी इबा ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में वैज्ञानिक अभियंता (साइंटिस्ट/इंजfनियर 'एससी') के ग्रुप-ए गजटेड पद पर चयनित होकर राजधानी का मान बढ़ाया है। अपनी इस उपलब्धि पर इबा ने एनबीटी को बताया कि इसरो में वैज्ञानिक बनने का सपना उन्होंने स्कूल के दिनों से ही देखा था, जिसे कड़ी मेहनत और लगन से आखिरकार सच कर दिखाया।
यूपी बोर्ड से 12वीं, फिर आईईटी से बीटेक: सीतापुर के खैराबाद की रहने वाली इबा पिछले कई वर्षों से परिवार के साथ लखनऊ के मड़ियांव इलाके में रह रही हैं। उनके पिता मेराजुद्दीन बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक पद से इसी वर्ष 2026 में सेवानिवृत्त हुए हैं। इबा ने 12वीं तक की पढ़ाई खैराबाद के स्टडी पॉइंट इंटर कॉलेज (यूपी बोर्ड) से पूरी की। वर्ष 2025 में उन्होंने आईईटी लखनऊ से इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड कम्युनिकेशन में बीटेक की डिग्री हासिल की। चयन प्रक्रिया के बारे में इबा ने बताया कि उनका चयन GATE के माध्यम से हुआ है।