Trainee Pcs Officers And Rwa Members Visited Shivri Plant Appreciated Waste Management Model
प्रंशिक्षु अधिकारी और RWA के सदस्यों ने देखा शिवरी प्लांट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ: प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार को 57 प्रशिक्षु PCS अधिकारियों ने मोहान रोड स्थित नगर निगम के शिवरी प्लांट का भ्रमण किया। इस दौरान म्युनिसिपल गर्ल्स इंटर कॉलेज, कश्मीरी मोहल्ला की छात्राओं और रिशिता मैनहट्टन RWA के सदस्यों ने भी प्लांट का निरीक्षण किया।
अधिकारियों को प्रस्तुतीकरण के जरिए लिगेसी वेस्ट व घैला के कचरा निस्तारण, बायो-कंपोस्ट से ग्रेन्यूल बनाने और RDF के वैज्ञानिक निस्तारण की जानकारी दी गई। प्रशिक्षु अधिकारियों ने इस मॉडल की सराहना कर इसे अन्य शहरों में लागू करने और छोटे शहरों में क्लस्टर आधारित व्यवस्था विकसित करने पर चर्चा की। छात्राओं और RWA सदस्यों को कचरा पृथक्करण व प्रसंस्करण भी समझाया गया।