Up Election Will Decide Countrys Political Direction Bjps Organizational Meeting In Lucknow
'यूपी चुनाव तय करेगा देश की राजनीतिक दिशा'
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ: आगामी चुनावों की तैयारियों और चुनौतियों से निपटने की रणनीति तय करने के लिए शनिवार को गोमती नगर स्थित आईएमआरटी में भाजपा लखनऊ महानगर एवं लखनऊ जिला की संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश सह प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने की। डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि पूर्व कार्यकर्ताओं ने 75 वर्षों तक पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता से संगठन को सींचा है। आज भाजपा अपने सर्वोच्च शिखर पर है, लेकिन इस ऊंचाई को बनाए रखना और निरंतर आगे बढ़ना किसी भी राजनीतिक संगठन के लिए बड़ी चुनौती होती है। डॉ. वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश का आगामी चुनाव केवल एक राज्य का नहीं, बल्कि पूरे देश की राजनीतिक दिशा तय करने वाला चुनाव है, क्योंकि यूपी देश की दशा और दिशा निर्धारित करने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्षों और प्रदेश की लगभग साढ़े नौ वर्षों की भाजपा सरकार के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार ने विकास की नई गाथा लिखी है।
आत्मनिर्भर भारत और योजनाओं के प्रचार पर जोर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की चर्चा करते हुए डॉ. वर्मा ने कहा कि 'लोकल फॉर वोकल', 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' अभियानों ने देश की आर्थिक व औद्योगिक क्षमता को नई मजबूती दी है।