नोटिस मिलने पर भी टैक्स जमा नहीं किया तो प्रॉपर्टी होगी सील
नोटिस मिलने पर भी टैक्स जमा नहीं किया तो प्रॉपर्टी होगी सील
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, फरीदाबाद
अगर आपने अभी तक अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा है तो तुंरत इसे जमा कर दें, वरना हो सकता है कि आपकी प्रॉपर्टी सील हो जाए। नगर निगम एनआईटी जोन-2 में पिछले दो दिनों में 18 संपत्तियों को सील किया है। इन संपत्तिधारकों पर 1 करोड़ 32 लाख 64 हजार रुपये से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। वहीं बल्लभगढ़ नगर निगम जोन ने भी प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने पर सख्ती की है। निगम जोन ने 15 प्रॉपर्टी सील की हैं। इन पर दो से चार लाख रुपये से अधिक का टैक्स बकाया है।निगम कमिश्नर यशेंद्र सिंह के निर्देश पर एनआईटी जोन के जॉइंट कमिश्नर रणवीर सिंह की देखरेख में जेडटीओ सुमन रतरा की टीम ने यह कार्रवाई की। निगम की टीम ने उन संपत्ति धारकों के खिलाफ सीलिंग की की, जिन्होंने निगम द्वारा बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराया था।