राम मंदिर परिसर का निर्माण कार्य पूरा, ट्रस्ट को सौंपा

नवभारतटाइम्स.कॉम•
Navbharat Times
nNBT न्यूज, अयोध्या: अयोध्या में राम मंदिर परिसर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। निर्माण का जिम्मा संभाल रही लार्सन एंड टुब्रो ने परियोजना से जुड़ी सभी संपत्तियां राम मंदिर ट्रस्ट को सौंप दी हैं। अब सिर्फ परकोटे का निर्माण बाकी है, जिसे दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि मंदिर परिसर के बाहर 70 एकड़ में ऑडिटोरियम, ट्रस्ट कार्यालय और संग्रहालय का निर्माण जारी है। संग्रहालय में 20 गैलरी बनाई जाएंगी।

रेकमेंडेड खबरें