n पीटीआई, वॉशिंगटन: अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू से जुड़े केस में अमेरिकी अदालत ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ( NSA ) अजित डोभाल और खुफिया एजेंसी RAW के पूर्व प्रमुख सामंत गोयल को समन भेजा है। न्यू यॉर्क के सदर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के क्लर्क ने शुक्रवार को FedEx कुरियर एजेंसी से ये समन दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट, तीस हजारी कोर्ट और द्वारका जिला अदालत को भेजे।