AI से 167 साल बाद मैथ्स की गुत्थी सुलझाने का दावा

नवभारतटाइम्स.कॉम•
ai 167
n एपी, वॉशिंगटन

आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) की दिग्गज कंपनी एंथ्रोपिक में काम करने वाले एक गणितज्ञ ने दावा किया है कि उन्होंने कंपनी के एआई टूल क्लॉड (Claude) की मदद से 167 साल पुरानी गणित की सबसे बड़ी और कठिन समस्याओं में से एक को हल कर लिया है।
हाल में यह दूसरी बार है, जब किसी एआई कंपनी या उससे जुड़े व्यक्ति ने गणित की एक प्रसिद्ध अनसुलझी समस्या को हल करने का दावा किया है। कंपनी के तकनीकी स्टाफ के सदस्य लेवेंट अल्पोगे ने शुक्रवार को अपनी वेबसाइट पर चार पन्नों का स्पष्टीकरण पोस्ट कर इसकी घोषणा की। उन्होंने दावा किया कि Claude के साथ मिलकर काम करते हुए रीमान परिकल्पना (Riemann Hypothesis) का हल खोज लिया है। 1859 में तैयार की गई रीमान परिकल्पना अभाज्य संख्याओं के वितरण से जुड़ी है। ये ऐसी संख्याएं होती हैं जो केवल एक और खुद से विभाजित होती हैं।

रेकमेंडेड खबरें