31 Hit And Run Cases Registered In Nuh 22 Victims Received Compensation
पोर्टल पर हिट एंड रन के 31 मामले दर्ज, 22 में मुआवजे का भुगतान
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, नूंह : उपायुक्त अखिल पिलानी ने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल मे जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। बैठक में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मुआवजा देने, कैशलेस उपचार योजना के क्रियान्वयन, निजी अस्पतालों एवं ट्रॉमा सेंटरों की सुविधाओं का आकलन व सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई।
हिट एंड रन मुआवजा योजना के पोर्टल पर उपलब्ध डिटेल के अनुसार, जिले में कुल 31 मामले दर्ज हैं। इनमें से 22 मामलों में मुआवजा राशि का भुगतान किया जा चुका है। उपायुक्त ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मौत पर मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल होने पर 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। मुआवजे के लिए आवेदन करते समय एफआईआर, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, मृत्यु प्रमाण पत्र, पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र, मृतक एवं आश्रित के आधार कार्ड लगाना होगा।