Buy Bs 6 Vehicle And Get 8 Discount Registration Waived And Huge Savings On Loans
बीएस-6 वाहन खरीदने पर छूट की दी जानकारी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: पुराने वाहन की जगह नया बीएस-6 वाहन खरीदने पर कई तरह की छूट मिलेगी। परिवर्तन योजना के तहत नए वाहन की एक्स-शोरूम कीमत पर 8 फीसदी छूट दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन शुल्क पूरा माफ होगा। तय शर्तें पूरी करने वाले वाहन मालिकों को 10 साल तक मोटर वाहन कर में भी 100 फीसदी छूट मिलेगी। वाहन लोन लेने पर ब्याज दर में 5 फीसदी की छूट का भी प्रावधान है। एनसीआर में प्रदूषण कम करने और बीएस-6 वाहनों को बढ़ावा देने के लिए लागू योजना का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए लघु सचिवालय में परिवहन विभाग ने बैठक की।