घर से 20 हज़ार रुपये चोरी, सीसीटीवी फुटेज से पहचान आरोपी को दबोचा

नवभारतटाइम्स.कॉम•
gurugram 20 thousand stolen from home accused golu kumar arrested after identification from cctv
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: घर से गुल्लक तोड़कर 20 हजार रुपये चोरी करने के मामले में पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्ध को पहचानकर पकड़ लिया। आरोपी की पहचान गोलू कुमार के रूप में हुई है। पीड़ित ने उसे पकड़ने के बाद सेक्टर-9ए थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पुष्कर ने दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-7 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। 21 अक्टूबर को वह अपने परिवार के साथ काम से घर से बाहर गए हुए थे। शाम करीब 7:30 बजे जब वे लौटे तो बेडरूम में रखी मिट्टी की गुल्लक टूटी हुई मिली। गुल्लक में करीब 20 हजार रुपये रखे थे, जो गायब थे। घर में चोरी होने का पता चलने पर उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। इसमें एक व्यक्ति घर से बाहर जाता दिखाई दिया। फुटेज में उसका चेहरा स्पष्ट नजर आ रहा था। सोमवार को वह अपनी गाड़ी से सेक्टर-4/7/9 चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक व्यक्ति दिखा जो उस संदिग्ध से मिलता-जुलता था। इसके बाद उन्होंने उसे पकड़ लिया।

रेकमेंडेड खबरें