Gurugram Roads Submerged In Darkness For Six Years Questions On Peoples Safety
छह साल से अंधेरे में डूबी हैं सड़कें, कब होगा समाधान?
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास सेक्टर-102 से 108 के बीच रहने वाले लोगों को रात में अंधेरे रास्तों से गुजरने का खतरा उठाना पड़ रहा है। सेक्टर-102 और 102ए में अडानी ऑयस्टर से शापूरजी जॉयविल सोसायटी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क और सर्विस रोड पर स्ट्रीट लाइट के खंभे ही नहीं हैं। जहां लाइटें लगी भी हैं, वे भी बार-बार खराब हो जाती हैं। लोगों का आरोप है कि छह साल से शिकायत कर रहे हैं लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है।अडानी ऑयस्टर निवासी गुरसिमरन सिंह के मुताबिक, वह 2019 में यहां रहने आए थे। तब से स्ट्रीट लाइट की समस्या बनी हुई है। वह MCG और GMDA में 10 से अधिक बार शिकायत दर्ज करा चुके हैं। उनका कहना है कि अधिकारी लाइटें ठीक तो कराते हैं, लेकिन कुछ दिन बाद फिर बंद हो जाती हैं। उन्होंने MCG के पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज की, मामला MCG से HSVP और फिर GMDA तक पहुंच गया लेकिन व्यवस्था नहीं सुधरी।