सबकी रजामंदी से ही लागू होंगे बीमा सुधार: IRDAI

नवभारतटाइम्स.कॉम•
irdais big statement on insurance reforms will be implemented with everyones consent emphasis on faster health claim settlement
nपीटीआई, मुंबई

बीमा नियामक IRDAI के चेयरमैन अजय सेठ ने मंगलवार को साफ किया है कि बीमा डिस्ट्रीब्यूशन के नियमों में प्रस्तावित सुधारों को इंडस्ट्री की सहमति के बाद ही लागू किया जाएगा। मुंबई में एक समिट के दौरान नियमों में प्रस्तावित बदलावों के असर को लेकर जताई जा रही चिंताओं के बीच सेठ ने ये बातें कहीं। अजय सेठ ने कहा कि हेल्थ पॉलिसी के मामलों में दावों के निपटारे में तेजी लाने के लिए नियामक काम करेगा।
सेठ ने बताया कि डिस्ट्रीब्यूशन सुधारों पर डिस्कशन पेपर जारी होने के बाद से वे इंडस्ट्री की चिंताओं को जानने के लिए लगातार लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश होगी कि इस सेक्टर और हमारी अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी सुधारों पर आम सहमति बनाई जा सके।

नए प्रस्तावों के तहत कमीशन को लेकर उठ रही चिंताओं पर सेठ ने कहा कि पेपर में शुरुआती दौर में ज्यादा कमीशन देने का सुझाव दिया गया है, क्योंकि किसी नई पॉलिसी को बेचने में लगने वाली मेहनत रिन्यूअल के समय लगने वाली मेहनत से कहीं ज्यादा होती है।

सेठ ने कहा कि ग्राहकों के बीच असंतोष का स्तर सबसे ज्यादा हेल्थ इन्श्योरेंस सेक्टर में ही है। उन्होंने बताया कि हेल्थ पॉलिसी के मामले में अस्पताल में भर्ती होने या डिस्चार्ज होने में कितना समय लगता है, इसका कोई डेटा उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में IRDAI का ध्यान इसी बात पर रहेगा। सेठ ने बताया कि उम्मीद है कि बीमा सुगम (बीमा का डिजिटल मार्केटप्लेस) अगले 30 से 45 दिनों में लॉन्च हो जाएगा, जिसकी शुरुआत मोटर इन्श्योरेंस से होगी।

रेकमेंडेड खबरें