क्या LTCG टैक्स में छूट के बारे में सोच रही है सरकार?

नवभारतटाइम्स.कॉम•
क्या LTCG टैक्स में छूट के बारे में सोच रही है सरकार?
nNBT रिपोर्ट: शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों के लगातार पैसे निकालने और बाजार में आ रही गिरावट के बीच सरकार ने लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) की समीक्षा शुरू कर दी है। बजट की तैयारियों के बीच सरकार ने इस मुद्दे पर निवेशकों, विशेषज्ञों और बाजार से जुड़े लोगों से राय मांगी है। यह कदम वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 13 अक्टूबर को दिल्ली में दिए गए एक बयान के बाद आया है, जहां उन्होंने इन टैक्सों से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा था, ‘इस मुद्दे पर काफी चर्चा हो रही है।’

भारत ने इस साल जून में सरकारी बॉन्ड्स में FPI निवेशकों की ब्याज से होने वाली कमाई पर लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स और विदहोल्डिंग टैक्स हटा दिया था। इससे शेयर बाजार को भी ऐसी ही राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
सितंबर 2024 के अपने सबसे ऊपरी स्तर (पीक) से शेयर बाजार अब तक 924 अरब डॉलर की मार्केट वैल्यू गंवा चुका है। बाजार से जुड़े लोगों का कहना है कि LTCG और STT दोनों को एक साथ लगाना दोहरे टैक्स जैसा है।

फिलहाल, 12 महीने से ज्यादा समय तक शेयर रखने पर लगने वाला लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स 12.5% है। अगर इसमें सेस और सरचार्ज भी जोड़ दें, तो यह लगभग 15% बैठता है। इसके अलावा, शेयरों की खरीद-बिक्री पर खरीदार और विक्रेता दोनों को 0.1% का STT देना पड़ता है। खरीदार को 0.015% की स्टाम्प ड्यूटी भी देनी होती है।

रेकमेंडेड खबरें