Jio Ipo Listing Today Whats The Advice For Investors Know Experts Opinions
Jio आईपीओ की लिस्टिंग आज, क्या करें निवेशक?
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट: मुकेश अंबानी की जियो प्लैटफॉर्म्स (Jio Platforms) का IPO बुधवार को BSE और NSE में लिस्ट होने जा रहा है। ऐसे में पहले से आईपीओ में पैसा लगाने वालों के साथ ही जिन निवेशकों को इस IPO के शेयर नहीं मिले हैं, वे अब बाजार में इसकी लिस्टिंग पर नजरें गड़ाए बैठे हैं। बड़ा सवाल यह है कि इन निवेशकों को अब क्या करना चाहिए। ET के मुताबिक, ग्रे मार्केट में शेयर पर चल रहे 22% प्रीमियम को देख निवेशकों को दमदार लिस्टिंग गेन मिलने की उम्मीद है।
मुनाफा वसूलें या बने रहें?एक्सपर्ट्स का कहना है कि जिन निवेशकों ने शॉर्ट-टर्म गेन के लिए आवेदन किया था, वे तय इशू प्राइस से अच्छे खासे प्रीमियम पर लिस्ट होने पर शेयर बेचने पर विचार कर सकते हैं। लंबी अवधि वाले निवेशकों को शेयर अपने पास रखने का फैसला करने से पहले कंपनी की कमाई में बढ़त, मुनाफा और वैल्यूएशन का सही आंकलन करना चाहिए।
क्या खरीदना चाहिए?
फंडामेंटल एनालिस्ट अंबरीश बलिगा का कहना है कि संस्थागत निवेशकों की तरफ से IPO में उम्मीद से कहीं ज्यादा मांग देखने को मिली। हालांकि, बलिगा ने निवेशकों को सलाह दी कि अगर शेयर बहुत ज्यादा ऊपर खुलता है, तो उसके पीछे भागकर खरीदारी न करें।
उन्होंने कहा, जिन लोगों को शेयर नहीं मिले हैं या जिन्होंने आवेदन नहीं किया था, उन्हें शेयर के IPO प्राइस के पास आने का इंतजार करना चाहिए। अगर शेयर 8-10% ऊपर खुलकर गिरना शुरू होता है, तो वह खरीदारी का सही समय हो सकता है।
करेक्शन का इंतजार करें?
अविनाश मेंटर रिसर्च सर्विसेज के फाउंडर और रिसर्च हेड अविनाश गोरक्षकर ने अलॉटमेंट से चूके निवेशकों को सलाह दी है कि वे लिस्टिंग के बाद शुरुआती कारोबारी सत्रों में जल्दबाजी करने के बजाय शेयर की कीमत स्थिर होने का इंतजार करें। उनका मानना है कि लिस्टिंग के तुरंत बाद शेयर तेजी से ऊपर जा सकता है और उसके बाद उसमें मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है।