Kosli Bus Stand Naming Dispute Villagers Submit Memorandum
बस स्टैंड विवाद में सौंपा ज्ञापन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, रेवाड़ी: कोसली में 11.57 करोड़ रुपये से बन रहे नए बस स्टैंड के नामकरण को लेकर गांव कोसली व भाकली के बीच घमासान छिड़ा हुआ है। कोसली विकास मंच के बैनर तले सैकड़ों ग्रामीणों ने मंगलवार को मिनी सचिवालय की ओर कूच किया और सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। मंच के अध्यक्ष तेजपाल यादव ने मांग की कि निर्माणाधीन बस स्टैंड का नाम कोसली ही रखा जाए। वहीं, दूसरी तरफ बस स्टैंड का नाम भाकली रखे जाने को लेकर गांव के ग्रामीण भी लामबंद हैं।