Major Action On Illegal Mining In Nuh 41 Vehicles Seized Fine Of Over 30 Lakhs
अवैध खनन में लगे 41 वाहन किए ज़ब्त
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, नूंह: अवैध खनन पर अंकुश लगाने को जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी है। उपायुक्त अखिल पिलानी ने लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में समीक्षा बैठक में बताया कि अवैध खनिज परिवहन एवं नियमों के उल्लंघन में संलिप्त कुल 41 वाहनों को जब्त किया गया है। इन वाहनों से संबंधित मामलों में कुल 30 लाख 51 हजार 150 रुपये की पेनल्टी वसूली गई है।