GMRL को नए MD मिलने से मेट्रो के काम में तेज़ी की उम्मीद

नवभारतटाइम्स.कॉम•
new md ajay kumars arrival to accelerate gmrl metro project
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: गुड़गांव मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) को अब नया मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) मिल गया है। हरियाणा कैडर के 2013 बैच के IAS अधिकारी अजय कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस प्रॉजेक्ट से जुड़े लोगों का कहना है कि अब मेट्रो विस्तार का काम और तेजी से चलेगा। इनके पास हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HMRTC), हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) और GMRL तीनों का दायित्व है। ऐसे में मेट्रो विस्तार से जुड़े फैसलों के साथ शहरी विकास और परिवहन से संबंधित विभागों के बीच बेहतर तालमेल रहेगा।

बता दें कि सेक्टर-33 में प्रस्तावित मेट्रो डिपो का टेंडर दस्तावेज फिलहाल MD कार्यालय में मंजूरी के इंतजार में है। MD की नियुक्ति न होने के कारण इस पर अंतिम फैसला लंबित था। अब नए MD की नियुक्ति के बाद इसे जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

रेकमेंडेड खबरें